फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुविधाओं को तरस रहा उतरौला बस स्टेशन

Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के उतरौला में ​स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। नगर में सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस स्टेशन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदहाल है। तीन साल बाद भी यात्रियों के लिए शौचालय, पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे अधिकांश बसें स्टेशन के बजाय बाहर के चौराहों से ही लौट जाती हैं। यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन




उतरौला तहसील क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिल सके, इसके लिए शासन स्तर से करोड़ों रुपये की लागत से बस स्टेशन का निर्माण कराया गया था। बस स्टेशन बनने के बाद से ही संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पाया। कर्मचारियों की कमी के कारण यात्री सुविधाओं में भी सुधार नहीं हो पा रहा है। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। परिसर में बना शौचालय गंदगी से पटा हुआ है। नगर के शनि, फिरोज, अखलाक, अखिलेश व सुहेल ने बताया कि यहां पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। नगर पालिका तरफ से प्याऊ स्टैंड लगाया गया। प्याऊ स्टैंड से गर्मी में गर्म पानी व ठंडी में ठंडा पानी मिलता है। असुविधा के कारण लखनऊ व कानपुर डिपो की बसों स्टेशन तक नहीं आती हैं। असम सड़क चौराहे से ही यात्रियों को बैठाकर वापस निकल जाते हैं। प्रतीक्षालय व विश्राम कक्ष बदहाल होने से यात्री भी यहां आना मुनासिब नहीं समझते हैं। ई-रिक्शा करके वह भी मुख्य चौराहे पर पहुंच जाते हैं। बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि उतरौला बस स्टेशन तक सभी बसों को ले जाने का निर्देश चालकों को दिया गया है। यदि कोई बस नहीं जाती है तो चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि परिसर में साफ-सफाई का अभाव है तो सफाईकर्मी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें