फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मछलियों के बेहतर उत्पादन के लिए प्रोटीनयुक्त आहार का करें प्रयोग

Sat, 09 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मत्स्य विभाग की तरफ से मछलियों के बेहतर देखभाल के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मछलियों के बेहतर उत्पादन के लिए प्रोटीनयुक्त आहार देने व बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव का तरीका बताया गया है।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनोद वर्मा ने बताया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह के बाद स्पॉन उत्पादन बंद कर देना चाहिए। मछलियों के वजन में वृद्धि के लिए प्रोटीनयुक्त आहार का प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग करें। तापमान 20 डिग्री से कम तथा 36 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर पूरक आहार का प्रयोग करना चाहिए। तालाब का पानी हरा हो जाने पर रासायनिक उर्वरक एवं चूना का प्रयोग एक माह तक बंद कर दें। माह में एक बार प्रति एकड़ की दर से 400 ग्राम पोटैशियम परमैग्नेट का घोल तालाब में डालने से मछलियां स्वस्थ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें