फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 12 सौ में मिलेगी डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अधिक रेट पर डीएपी बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। केंद्र सरकार ने डीएपी पर 140 फीसदी सब्सिडी बढ़ा दी है। किसानों को सिर्फ 1200 रुपये में प्रति बैग डीएपी मिलेगी। अधिक रेट पर डीएपी बेचने वालों के खिलाफ शिकायत करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी 140 फीसदी बढ़ा दी है। किसानों को अब 1200 रुपये प्रति बैग डीएपी मिलेगी। पिछले दिनों डीएपी का मूल्य बढ़ गया था। जिसको देखते हुए सरकार ने 500 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये की सब्सिडी दी है।
बताया कि किसानों को प्रति बैग डीएपी 1200 रुपये में मिलती रहेगी। जिले के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि डीएपी की निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री कदापि न करें अन्यथा संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, इसका वह वह स्वयं होगा। किसानों से अपील किया है कि 1200 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी की खरीद करें। यदि कोई विक्रेता इससे अधिक मूल्य लेता है तो उसके खिलाफ जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में शिकायत करें जिसको संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें