फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलरामपुर में भीषण हादसा, बस की टक्कर से साले-बहनोई की मौत, पूजा का चावल लेने डुमरी गए थे

Sun, 18 Oct 2026 06:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साले-बहनोई थे और पूजा का चावल लेने डुमरी गए थे। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस और बाइक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के पचपेड़वा-बढ़नी मार्ग पर त्रिलोकपुर तिराहे से पहले मोड़ के पास रविवार को बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साले-बहनोई थे। वे पूजा का चावल लेने डुमरी गए थे और वहां से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक निजी बस  और बाइक संख्या यूपी पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ जा रही थीं। त्रिलोकपुर तिराहे से पहले मोड़ के पास बढ़नी की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। उसे रास्ता देने के लिए बस चालक ने बस को बाईं तरफ मोड़ा। इसी दौरान बाईं ओर चल रही बाइक बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्र प्रकाश यादव (27) पुत्र मोहन प्रसाद यादव निवासी फरुहवा (पिपरिहा जमुनी), थाना पचपेड़वा और छोटू उर्फ स्वामी दयाल यादव (30) पुत्र मंगल प्रसाद उर्फ भूरे यादव निवासी सतनी (गोबरी), थाना पचपेड़वा के रूप में हुई।

मृतक स्वामी दयाल के पिता मंगल प्रसाद ने बताया कि दोनों रिश्तेदार थे और रिश्ते में साले-बहनोई लगते थे। दोनों पूजा का चावल लेने के लिए डुमरी गए थे। स्वामी दयाल के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। वहीं, चंद्र प्रकाश के चाचा लोचन प्रसाद ने बताया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें