फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से आज मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को जिले में धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमएलके पीजी कालेज में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय करके सभी अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। डीएम श्रुति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समारोह में उपस्थित होकर सफल बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने रविवार को बताया कि 24 जनवरी को एमएलके पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस पर भव्य समारोह कराया जाएगा। डीआईओएस गोविंद राम और बीएसए डॉ. रामचंद्र को कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती वंदना, दीप प्रज्जवलन, जिले के गौरवशाली इतिहास, आजादी की गाथाओं पर आधारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण, जिले के शहीद स्मारकों व पर्यटन स्थलों पर आधारित ऑनलाइन फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता ऑनलाइन कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय व डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव को आजादी का अमृत महोत्सव, चौराचौरी शताब्दी थीम पर एक जनपद एक उत्पाद, यूपी स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी व बैनर आदि का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र के साथ अन्य अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर कलाकार, शिल्पकार, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा व सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों की उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव को वंदे मातरम का गायन व पुलिस बैंड की तरफ से राष्ट्र धुन का वादन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को कोविड हेल्प डेस्क, मास्क व सैनिटाइजर का जिम्मा दिया गया है। ईओ को जलपान आदि की जिम्मेदारी दी गई है। जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार को लखनऊ से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें