फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू जीप ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नचौराडीह गांव के पास सड़क किनारे खेत की रखवाली कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया है। बुजुर्ग महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने बताया कि नचौराडीह गांव के पास अपने खेत की रखवाली कर रही मंगलवार की शाम को सुंदरा (70) पत्नी रामधीरज को अनियंत्रित जीप ने रौंद दिया है।
घटना में सुंदरा की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक जीप लेकर मौके से फरार हो गया है। मृतका के पुत्र सुखराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें