फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनियंत्रित कार ढाबली में घुसी, दुकानदार घायल

Sun, 05 May 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। मुजहनी मार्ग पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पान की ढाबली में घुस गई। घटना में दुकानदार घायल हो गए। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दुकानदार हबीबुल्लाह ने बताया मुजहनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अचानक ढाबली में जा घुसी। कार की टक्कर से ढाबली पूरी तरह टूट गई। दुकान के अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया। घटना में हबीबुल्लाह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी श्रीदत्तगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें