फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो गांवों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 05 May 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में अभी भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है।महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पटोहाकोट गांव और गौरा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव में शनिवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण खौफ में हैं। वन विभाग की टीम गांवों में पहुंच गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

पटोहाकोट के प्रधान केसरी सिंह ने बताया कि गांव के पश्चिम की तरफ बाग में शनिवार रात लगभग आठ बजे तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हल्ला-गुहार मचाकर तेंदुए को खरझार नाले की तरफ भगा दिया। ग्रामीण महिपाल सिंह, राजू सिंह, बूढ़े, शुभम सिंह, राम नरायन, गामा व पवन सिंह आदि ने बताया कि तेंदुआ बार-बार गांव के आसपास आ जाता है। इससे गांव के लोग दहशत में हें। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

गोआश्रय केंद्र की ओर बढ़ा तेंदुआ
गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनीनगर में भी शनिवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। पूर्व प्रधान डीपी भारती ने बताया कि रात में वह अपने बाग में बने गोआश्रय केंद्र की तरफ जा रहे थे। टार्च जलाया तो तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाया तो गांव के तमाम लोगों ने पहुंचकर हल्ला-गुहार शुरू कर दिया। ग्रामीण हजारी गुप्त, गोपाल, मोहम्मद सलीम, मिठाई लाल व अजीत कुमार भारती आदि ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में अक्सर तेंदुआ दिखता है। धोबहा व भांभर नाले के बीच झाड़ियों में तेंदुआ छिपा रहता है जो आए दिन उनके मवेशियों पर हमला करके घायल कर देता है। इन लोगों ने डीएफओ से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गांवों में टीम भेजी जा रही है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जांचती कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें