फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी ठोकर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदौलिया शिवपुरा मार्ग पर शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हरैया थाने की पुलिस ने सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी के डॉक्टर ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना जेबी सिंह ने रविवार को बताया कि बरदौलिया-शिवपुरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। ठोकर मारकर मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक फरार हो गया। घटना में सिरसिया निवासी ननके पासवान (25) और जगजीवन विश्वकर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी शिवपुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें