फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मानक पूरा न होने पर दो स्लीपर बसों का चालान

Sun, 04 Oct 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के उतरौला रोड पर स्लीपर बस की जांच करते एआरटीओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्लीपर बसों में निर्धारित मानकों की पड़ताल के लिए परिवहन विभाग की तरफ से रविवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो बसों में मानक अधूरे मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में स्लीपर बसों के हादसे सामने आने के बाद जिले में भी अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू की है। एआरटीओ बृजेश के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। ट्रेवेल्स एजेंसियों के यहां पंजीकृत बसों में मानकों की जांच की गई। टीम ने वाहनों के आवश्यक प्रपत्रों, आग से बचाव सहित अन्य मानकों के अनुपालन की पड़ताल की। मानक अधूरे मिलने पर दो स्लीपर बसों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बस संचालकों को निर्देश दिया है कि वाहनों का संचालन निर्धारित नियम व सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें