फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17 पीएमश्री विद्यालयों में में तैनात होंगे दो-दो सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 17 पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। पीएम श्री विद्यालय में दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रांतीय रक्षक दल तथा अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षाकर्मियों को प्रतिमाह 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में शिफ्ट के आधार पर दो गार्ड तैनात रहेंगे। उनका मुख्य कार्य विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना, चोरी की घटनाओं को रोकना और छात्रों की सुरक्षा पर नजर रखना होगा। साथ ही वे स्कूल परिसर, प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लास और अन्य उपकरणों की निगरानी करेंगे तथा परिसर में आने-जाने वाले लोगों का विवरण भी दर्ज करेंगे। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के संचालन और निगरानी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति सहयोग करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें