फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: थारू बहुल क्षेत्र में बनेंगी दो सड़कें

Sun, 08 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
हरैया सतघरवा क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण आवागमन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा के प्रयास से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण से थारू बहुल गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग से रजडेरवा सड़क तक लगभग 8.850 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क से पचपेड़वा क्षेत्र के दर्जनों गांव सीधे तौर पर जुड़ेंगे। वहीं बरदौलिया शिवपुर सड़क से करौंदापुर सड़क तक लगभग 5.500 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे हरैया सतघरवा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर ने बताया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से करीब 20 गांवों के किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बरसात के मौसम में कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों सड़कों के स्वीकृत होने से सीमावर्ती और पिछड़े गांवों का विकास होगा। सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें