फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खैर के पेड़ काटने वाले दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा जंगल से खैर का पेड़ काटने वाले दो आरोपियों को तुलसीपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मास्टर माइंड नारायण शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला निवासी पुरानी बाजार कहारन मोहल्ला थाना तुलसीपुर मूल निवास गोदहना थाना गौरा चौराहा पर 25 हजार रुपये और गुड्डू पांडेय निवासी ग्राम कोलवा देहात कोतवाली पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। मामले में इससे पहले रेंजर समेत 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

वन रक्षक यूनिट तुलसीपुर विद्यासागर निवासी ग्राम हरदी निचलौल जनपद महराजगंज ने 28 जनवरी 2025 को तुलसीपुर थाना में तहरीर दी थी। आरोप था कि सिरिया नाले के पास से पकड़ी गई पिकअप व एक स्काॅर्पियो में सात बोटा व पिकअप पर चार बोटा खैर की लकड़ी लदी थी। उस समय चालक भाग गया, लेकिन घटना में लिप्त शंकरलाल सहित चार लोगों को पकड़ा गया। एसपी विकास कुमार ने 29 जनवरी को तुलसीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर सोहेलवा जंगल के हरे पेड़ों की कटान पर अंकुश लगाने और आरोपियोंं की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि नारायण शुक्ला व गुड्डू पांडेय को सोहेलवा जंगल के हरे पेड़ों की कटान कर बेचने केे जुर्म में गनवरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन व 12 हजार 450 रुपये बरामद किए गए। दोनों को रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है। पूछताछ के दौरान बताया कि समूह बनाकर 15 साल से सोहेलवा जंगल से हरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं। रेंजर राकेश पाठक व अन्य वन कर्मियों की मिलीभगत से खैर के पेड़ों की जंगल से अवैध कटान करके महंगे दामों में बेचते थे। इस समय ग्राम चरनगहिया मेंं अन्नू सिंह की बाग में खैर की लकड़ी का आढ़त बनाया गया था, जिसमें लकड़ी खरीदने के लिए शंकर मुंशी को मैनेजर बनाया था।
विज्ञापन

जंगल से लकड़ियों को आढ़त तक लाने में नारायण शुक्ला के भाई अनूप शुक्ला, सुहेल मिस्त्री, विमल पांडेय उर्फ बोस पांडेय व कलाम बाबा मदद करते थे। आढ़त से खैर की लकड़ियों को हरियाणा व हिमांचल भेजा जाता था। वहां 6500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खैर की लकड़ी बिक जाती थी। नारायण शुक्ला के पास मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व 11700 रुपये नकद और गुड्डू पांडेय के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व 750 रुपये बरामद किए गए।
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
एसपी विकास कुमार ने बताया कि बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक सहित 12 लोगों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। रेंजर समेत अब तक कोतवाली नगर के सिरिया निवासी शंकरलाल, तुलसीपुर के मध्यनगरी निवासी राजेश, मुबारक, पुरानी बाजार तुलसीपुर निवासी शंकर, गोदहना गौरा चौराहा निवासी अनूप कुमार शुक्ला, पुरानी बाजार रामलीला पोखरा तुलसीपुर निवासी आजाद चौहान, सुहेल मिस्त्री, लालनगर सिपहिया तुलसीपुर निवासी बोश पांडेय उर्फ विमल कुमार पांडेय, गंगापुर हरैया निवासी मुकेश मौर्य, ननके उर्फ शिवकुमार व लालपुर धौरीकला हरैया निवासी विकास यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें