फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हादसों में कपड़ा व्यवसायी समेत दो की मौत, ट्रक ने... तो कहीं स्कूल वैन ने मारी टक्कर; मची चीख पुकार

Fri, 22 Nov 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में हादसों में कपड़ा व्यवसायी समेत दो की मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रक और स्कूल वैन ने टक्कर मारी। घटना से चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में कपड़ा व्यवसायी समेत दो की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मची है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गांव कतवरिया निवासी नियाज अहमद ने बताया कि 55 वर्षीय भाई अब्दुल समद उर्फ़ झिन्नू ग्राम गोपलापुर में किराए पर कमरा लेकर कपड़े की दुकान करते थे। शुक्रवार की सुबह बेलहा-बिस्कोहर राजमार्ग पर गोपलापुर में सड़क पार कर रहे थे। तभी बलरामपुर से गौरा की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आ गए। 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पांच किमी तक पीछा करके गौरा थाने के सामने ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर पिटाई के डर से थाने में घुस गया। उसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के धर्मपार गांव में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेने आई एक निजी स्कूल की वैन की चपेट में धर्मपार निवासी सिराज अहमद का दो वर्षीय बालक अली रजा आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार

नाजिया बेगम ने बताया कि उनके पति सिराज अहमद दुबई रहते हैं। पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे को दफन कर दिया है। हुसैनाबाद पुलिस चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा बिना सूचना दिए ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें