फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फर्जी पहचान से बैनामा कराने में दो और गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा कराने के मामले में उतरौला कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सहाबुद्दीन निवासी रामपुर ग्रिंट पाली और कमालुद्दीन निवासी बैदौला सकरा, इटई आदम को मधपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। इस मामले में नामजद पति-पत्नी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी मोहम्मद इसरार ने 21 अगस्त 2026 को उतरौला कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने धर्मावती देवी के आधार कार्ड में बदलाव कर कंचन मौर्या के नाम से फर्जी पहचान बनाई थी। इसके बाद प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की नयानगर बूधीपुर शाखा में इसी नाम से खाता खुलवाया गया।

आरोप है कि फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर उतरौला तहसील के सलेमपुर गांव स्थित गाटा संख्या 825 की 0.32 हेक्टेयर जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और 22 मार्च 2022 को इसरार के नाम बैनामा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने धर्मावती देवी, कौशल कुमार, सहाबुद्दीन और कमालुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ ने बताया कि धर्मावती देवी और कौशल कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब सहाबुद्दीन और कमालुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें