फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल

विज्ञापन
 पिंटू यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव के पास बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे पर कटरा शंकरनगर मोड़ के पास शुक्रवार रात 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। वाहन चालक मौके से भाग निकला। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पड़री के पूर्व प्रधान देवसरन पांडेय ने बताया कि देहात क्षेत्र के ग्राम चक्कवा निवासी फूलचंद उर्फ भूर्रे (23) और दिनेश यादव (18) व सद्दौपुर निवासी पिंटू (20) एक बाइक से शुक्रवार रात अपने किसी मित्र से मिलने गए थे। मित्र से मिलकर तीनों युवक घर लौट रहे थे। बिजलीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-तुलसीपुर के कटरा शंकरनगर मोड़ पर अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला मेमोरियल अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने फूलचंद व पिंटू को मृत घोषित कर दिया। दिनेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

वाहन व चालक की हो रही पहचान
प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की पहचान की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा पिता का साया
हादसे की खबर मिलते ही मृतक फूलचंद व पिंटू के घरों में कोहराम मच गया। फूलचंद के पिता बैजू और मां मझला का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बैजू ने बताया कि चार बेटे मिथलेश, राशन लाल, फूलचंद और दीपचंद में फूलचंद तीसरे नंबर पर था। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। फूलचंद की मौत के बाद उसके सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं बहू सदमे में है। वहीं पिंटू के पिता सुदामा और मां शिवराजी बदहवास हैं। उनके साथ बेटों में पिंटू तीसरे नंबर पर था। दो बेटों की शादी हो चुकी है, अब पिंटू के विवाह के सपने मां-बाप देख रहे थे।
गुस्साए ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन पर तेज गति से दौड़ रहे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कटरा शंकरनगर मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन चालकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें