फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एक नाम से जारी हुए दो बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Sat, 31 Jan 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। एक ही नाम से दो बिजली के बिल मिलने से उपभोक्ता परेशान है। एक बिल में 14,381 रुपये है जबकि दूसरे बिल में 8124 रुपये बकाया दिखाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की ग्राम पंचायत मोतीपुर कला के पिपरहवा निवासी रक्षाराम मौर्य ने बताया कि बिजली विभाग ने उनके नाम से दो कनेक्शन कर दिए हैं। पीड़ित ने बताया कि जब बिल राहत योजना के तहत बिजली बिल जमा करने के लिए पावर हाउस गए तो एक और कनेक्शन का बकाया बिल भुगतान के लिए थमा दिया गया। बिल सुधार के लिए पिछले एक हफ्ते से विभाग का चक्कर काट रहे हैं।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि एक ही नाम से दो कनेक्शन कैसे हुए, इस संबंध में एसडीओ के पास जाइए। पीड़ित ने अपनी व्यथा एसडीओ तुलसीपुर को बताई तो उन्होंने मार्च में जांच कराकर समस्या का समाधान कराने को कहा। इस संबंध में अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि उपभोक्ता के मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें