फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बस संचालन में लापरवाही पर दो चालकों पर लगा जुर्माना

Mon, 02 Sep 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों संविदा चालकों के मानदेय से जुर्माना राशि की होगी कटौती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। बस संचालन में लापरवाही करने वाले दो संविदा चालकों पर एआरएम ने जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि चालकों के मानदेय से कटौती की जाएगी। दोबारा लापरवाही मिलने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि संविदा चालक उमाकांत कसौधन लापरवाही से बस चलाते हुए पचपेड़वा क्षेत्र के रामनगर ओवरब्रिज पर एक कार को टक्कर मार दी। मार्ग दुर्घटना होने के कारण निगम की बस पचपेड़वा थाने में खड़ी कर दी गई, जिससे वह बस 36 दिन ऑफरूट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार की हेडलाइट व अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी मरम्मत में विभाग काे दो हजार रुपये खर्च करने पड़े। क्योंकि बस दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई थी, इसलिए चालक से दो हजार रुपये वसूला जाएगा। इसी तरह संविदा चालक दद्दूधर दूबे 12 अगस्त को अपनी बस कार्यशाला में खड़ी करने आए। जांच करने पर बस के शीशे पर वाइपर नहीं पाया गया। वाइपर गायब होने के बारे में चालक कुछ जवाब भी नहीं दे पाया। वाइपर गायब होने से विभाग को 1750 रुपये राजस्व की क्षति हुई है। ऐसे में चालक दद्दूधर पर नए वाइपर के दाम का 50 प्रतिशत 875 रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों चालकों के जुर्माने की राशि किस्तवार उनके मानदेय से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें