फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गो तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाही घायल

Mon, 02 Sep 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में खड़ी पिकअप।-संवाद
विज्ञापन
दो पिकअप छोड़कर भागे तस्कर, आठ गोवंश बरामद
विज्ञापन

अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रग्घूडीह गांव में शनिवार की रात गो तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही को घायल कर दिया। पुलिस टीम की फायरिंग के बाद गो तस्कर अलग-अलग स्थानों पर दो पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप में लदे आठ गोवंश बरामद कर अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गो तस्करों की तलाश में आसपास के गांवों में दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर अशोक सिंह ने बताया कि शनिवार की रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच जानकारी मिली कि गुलरिहा घाट के पास रग्घूडीह गांव में कुछ गो तस्कर दो पिकअप पर गोवंश लाद रहे हैं। पुलिस टीम के साथ जब वह मौके पर पहुंचे तो पहले गो तस्करों ने पिकअप लेकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गो तस्करों की घेराबंदी की गई तो वह हमलावर हो गए। इसी बीच एक गो तस्कर ने पीछे से डंडे से हमला करके सिपाही मनीष कुमार को घायल कर दिया और एक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा जवाब में फायरिंग शुरू की गई तो गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरी पिकअप वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पिकअप से भाग रहे गो तस्करों को गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो वह लोग बैरियर तोड़कर जैतापुर की तरफ भागे। जैतापुर में पीआरवी की टीम ने रोड पर ट्रक खड़ाकर गो तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो गो तस्कर मुड़कर पीछे की तरफ भागने लगे। चारों तरफ पुलिस से घिरता देख गो तस्कर सुनसान जगह पर पिकअप छोड़कर भाग निकले। दोनों पिकअप से आठ गोवंश बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि गो तस्करों की तलाश में पुलिस आसपास के गांवों में दबिश दे रही है। जल्द ही गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें