फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर के दो कोरोना मरीज स्वस्थ, जिले में एक्टिव केस 23

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने बुधवार को लेवल-1 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोरोना मरीजों से रूबरू होते हुए सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्वस्थ हुए दो व्यक्तियों को राशन व सुरक्षा किट देते हुए घर भेजा। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 23 हैं।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके सिंह बुधवार को निरीक्षण करने लेवल-1 हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार हास्पिटल में भर्ती कोरोना के मरीजों से बातचीत की। मरीजों से वहां मिलने वाले भोजन व अन्य सुविधाओं की पड़ताल करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। स्वस्थ हुए कोरोना के दो मरीजों को राशन व सुरक्षा किट देते हुए संयुक्त निदेशक ने कहा कि यहां से निकलकर अपने आपको घर में 14 दिन तक क्वारंटीन करें।
क्वारंटीन अवधि के दौरान घर के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर जा रहे हैं उनसे किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। परिवार के लोग स्वस्थ हुए मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। होम क्वारंटीन के निर्देशों का पालन करें। सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले में 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से 13 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी जिले में एक्टिव केस की संख्या 23 है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बुधवार को 93 सैंपल संग्रहित किए गए हैं। सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि जिले से 1860 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं जिनमें से 1706 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 1670 की रिपोर्ट निगेटिव और 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 13 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में एंक्टिव केस 23 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें