फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों के साथ खुले तुलसीपुर नगर की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते दिन क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद तुलसीपुर नगर काफी संवेदनशील हो गया है। नगर की दुकानेें शर्तों के साथ खोलने का अनुरोध नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को पत्र लिखकर किया है।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुशीर पप्पू ने एडीएम एके शुक्ल को सौंपा। इसमें अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने कहा कि बीते दिनों लॉकडाउन 3.0 में खुली कपड़े, शराब तथा रेडीमेड की दुकानों में अधिक भीड़ देखी गई है। अध्यक्ष ने कहा है कि शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। कपड़ों व रेडीमेड की दुकानों को खोलने की अनुमति वापस ली जाए या फिर इसके लिए दिन निर्धारित किया जाए।
पड़ोसी जनपद के अनुसार नगर में चलने वाले व्यवसाय को तीन भागों में बांटकर हर व्यवसाय की दुकानें खोलने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया जाए। बिना जरूरत के कोई व्यक्ति बाहर न निकले। ये भी कहा है कि लॉकडाउन 2.0 की तरह केवल किराना तथा दवा की दुकानों को फिर से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ही खोला जाए। ये व्यवस्था होने से कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें