फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पॉजिटिव केस मिलने पर तुलसीपुर नगर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या अब दो हो गई है। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस 22 अप्रैल को मिला था। अब दो सप्ताह बाद 6 मई को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित युवक को एल-1 हास्पिटल गोंडा में शिफ्ट किया गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर तुलसीपुर नगर को सील कर दिया गया है। सभी प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बलरामपुर जनपद में कोरोना वायरस का पहला केस 22 अप्रैल को पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मिला था। पचपेड़वा के फजले रहमानिया इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किए गए युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिले का दूसरा केस तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को मिला है। मुंबई से चलकर पहली मई को तुलसीपुर पहुंचे युवक को जरवा रोड स्थित फैजान पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।
फैजान पब्लिक स्कूल में कुल 56 लोग क्वारंटीन किए गए थे। पांच लोगों का सैंपल पांच मई को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। 6 मई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई है। शेष अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह व सीएचसी अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान ने क्वारंटीन सेंटर पहुुंचकर स्थिति का जायजा लिया। युवक को एल-1 हास्पिटल गोंडा में शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर फैजान पब्लिक स्कूल के एक किलोमीटर तक सेंसटिव व दो किलोमीटर तक बफर जोन को पूरी तरह सील कर दिया गया है। नगर के मुख्य मार्गों की बैरीकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि फैजान पब्लिमक स्कूल में क्वारंटीन सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को पॉजिटिव पाए गए युवक की रिपोर्ट 7 मई को निगेटिव मिली है। युवक को एल-1 हास्पिटल से घर भेज दिया गया है।
मुंबई में नौकरी करता था युवक
फैजान पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, वह मुंबई में प्राइवेट संस्थान में नौकरी करता था। कस्बा चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह ने बताया कि युवक जिस संस्थान में नौकरी करता था उसके मालिक की कोविड-19 से मौत हो गई थी। युवक जब यहां आया था तो उससे पूछताछ की गई थी लेकिन उस समय उसने यह बात नहीं बताई थी। युवक मुंबई से मजदूरों के साथ ट्रेन से झांसी आया था। वहां से बस से तुलसीपुर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें