फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रक ने ई रिक्शे को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में दुघर्टना के बार क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। 
विज्ञापन
उतरौला/श्रीदत्तगंज। उतरौला क्षेत्र के ग्राम पुरैनियाजाट के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक मुनेजर प्रसाद मिश्र (65) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम खमरिया आलादाद के मजरे बाघाजोत निवासी शिवपूजन ने बताया कि चाचा मुनेजर प्रसाद रोज की तरह रविवार को भी ई रिक्शा लेकर सुबह घर से निकले थे। वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सुबह करीब 11 बजे उतरौला क्षेत्र के ग्राम पुरैनियाजाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शे को पीछे से टक्कर मार दी। ई रिक्शे पर सवारी नहीं थीं। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि गांधीनगर चौकी इंचार्ज शिव कैलाश से हादसे की जांच कराई जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
पत्नी हो गईं बेसहारा
भतीजे शिवपूजन ने बताया कि चाचा मुनेजर प्रसाद की कोई संतान नहीं है। परिवार में चाचा की पत्नी कुसुमावती हैं। बच्चे न होने के कारण चाचा अपने भाइयों के साथ रहते थे। उनकी मौत के बाद चाची बेसहारा हो गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें