गोंडा। कचहरी से गोंडा स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 262 के बूम को ट्रक चालक ने तोड़ दिया। इसकी सूचना गेटमैन अनिल कुमार पंडित ने बृहस्पतिवार को रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इस पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संबंधित ट्रक को जब्त करके चालक श्याम सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।