फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन के लिए ट्रायल 15 व 16 को

Thu, 08 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, गोरखपुर व सैफई हॉस्टल में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 15 व 16 जून को गोंडा में होगा। इस ट्रायल में नौ से 12 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 15 जून को गोंडा में क्रिकेट व फुटबाल खेल के लिए बालक, जूडो में बालिका और बॉलीबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए बालक व बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसी तरह 16 जून को बालक वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी व तैराकी के ट्रायल होंगे। साथ ही हाॅकी, जिम्नास्टिक व कुश्ती के खेल में बालक व बालिका दोनों वर्ग का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हाॅस्टल में चयन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्ट्स काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए इच्छुक खिलाड़ी विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी का फोटो, हस्ताक्षर व कक्षा पांच के अंकपत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें