फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से पेड़ गिरा, कौवापुर मार्ग पर चार घंटे बंद रहा आवागमन

Sat, 24 Aug 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कौवापुर-हरैया मार्ग पर गिरा पेड़।-संवाद
विज्ञापन
एक किमी तक लगी वाहनों की कतार, डायल 112 टीम ने ग्रामीणों की मदद से हटवाया पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बदली छा रही है। इन सबके बीच शुक्रवार की सुबह शहर में बूंदाबांदी व कुछ अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कौवापुर मार्ग पर पेड़ गिरने से चार घंटे आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम मुड़िला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधे वर्मा ने बताया कि कौवापुर हरैया मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। डायल 112 की पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को हटवाया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। साथ ही शहरी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें