फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रांसफार्मर खराब होने से 60 घरों की बिजली ठप

Fri, 23 Aug 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जरवा (बलरामपुर)। उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास से चलने वाली लाइन अंतर्गत ग्राम चौहत्तर कला में बीते आठ दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लगभग 60 घरों में रह रहे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
आठ दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इसके कारण लोगों की समस्या बढ़ गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका। भाजपा केंद्र प्रभारी विनोद कुमार, ग्राम प्रधान दीपक यादव, हीरालाल, विक्रम, कुन्नू, दीपक, सनोज, मोहम्मद अजीज आदि ने बताया कि बिजली विभाग को लिखित सूचना देने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। कहा कि गांव सीमावर्ती व जंगल से सटा हुआ है। आए दिन तेंदुए व जंगली जानवरों का भय बना रहता है। किसी न किसी के घर में सांप व बिच्छू प्रतिदिन निकलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दीपक यादव ने बताया कि 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर लगवाया था। लेकिन विभाग द्वारा पुराना ट्रांसफार्मर लगाने के कारण वह आठ दिन पहले जलकर खराब हो गया। जेई ग्रामीण दयाराम सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। कल तक ट्रांसफार्मर लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें