फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 697 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे 63वें जन आरोग्य मेले में 697 मरीज को उपचार मिला। चिकित्सकों ने सर्दी, बुखार, बदन दर्द व चर्म रोग के मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही गंभीर बीमारी व खून की कमी से जूझ रहीं महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में नौकरी करने वाले लोगों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन रविवार को जन आरोग्य मेला लगाया जाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेवनगर, भगवानपुर खादर, हरिहरगंज, गुगौली, इटईरामपुर, कौवापुर, महराजगंज तराई व मथुरा बाजार सहित 24 पीएचसी पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 336 पुरुष, 239 महिलाएं व 122 बच्चे इलाज कराने पहुंचे। सभी मरीजों को मुफ्त दवा दी गई। शिविर में आए 138 पात्रों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें