फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सफर हुआ सुगम, दिल्ली रूट पर बढ़ाईं दो बसें

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन निगम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली रूट पर दो और बसें बढ़ाई हैं। इससे गोंडा,बलरामपुर व सिद्धार्थनगर जिले से दिल्ली जाने वाले सात सौ यात्रियों का सफर सुगम होगा। इससे पहले राजधानी के लिए 10 बसों का संचालन होता था। अब दो बसें बढ़ने से इस रूट पर हररोज 12 बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम में गोंडा के संग ही बलरामपुर के यात्रियों की सुविधा के लिए साधारण बसों के अलावा एक एसी बस का संचालन शुरू किया है। जो गोंडा वाया उतरौला (बलरामपुर) से गोंडा होते हुए कानपुर तक जाएगी। इससे बलरामपुर व गोंडा के यात्रियों को कानपुर जाने में सहूलियत मिलेगी।

परिवहन निगम की तीन बसें निर्धारित दस लाख किलोमीटर का मानक पूरा कर कंडम हो चुकी है। निगम ने इन बसों को कंडम घोषित भी कर दिया है। जिनकी नीलामी कराई जाएगी। बसों को क्षेत्रीय कार्यशाला अयोध्या भेजा जाएगा। जहां नीलामी की जाएगी। परिवहन निगम में कुल 102 बसों का लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। इनमें निगम को सबसे अधिक कमाई लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज तक चलने वाली बसों से होती है। कानपुर के लिए वाया लखनऊ होते हुए 36 बसों का संचालन होता है, जबकि पड़ोसी जिले बलरामपुर से यहां की बसें सवारियां उठाती है। गोंडा से बलरामपुर के उतरौला व सिद्धार्थ नगर के इटवा वाया कानपुर तक यहीं की बसें संचालित होती हैं। बस स्टेशन से हररोज 15 हजार से अधिक यात्री गंतव्य को आते और जाते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज कपिलदेव ने बताया कि गोंडा व बलरामपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए दिल्ली रूट पर दो बसों को बढ़ाया गया है। अभी तक इस रूट पर 10 बसों का ही संचालन होता था। बलरामपुर के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें