फोटो-17-बलरामपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा में शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण ।-
हरैया सतघरवा। ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा में चल रहे बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल विकास (एफएलएन) आधारित ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान दो प्रशिक्षण कक्षों में 55-55 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराना रहा। प्रशिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की समझ के स्तर के अनुरूप अभ्यास और सरल तरीकों से विषयों को समझाने पर जोर दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा, नोडल एआरपी निर्मल कुमार द्विवेदी, उमाशंकर गुप्ता, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।