बलरामपुर। सीमांत में व्यापार को नई दिशा देने के लिए व्यापारी रविवार सुबह देवीपाटन मंदिर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाएंगे। व्यापारी नेता श्याम बिहारी ने बताया कि कोयलाबास बॉर्डर पर भंसार सेवा बहाल होने से पूरे जिले की तस्वीर और स्थानीय लोगों की तकदीर बदल जाएगी। नेपाल से व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
भंसार सेवा महाली के अभियान के बाद सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक के बाद चहल पहल बढ़ गई है। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की जरवा चौकी पर दोनों देशों के व्यापारी शनिवार को पहुंचे। निरीक्षक मनोज कुमार ने सभी को भरोसा दिया कि व्यापार में किसी को दिक्कत नहीं आएगी।
कोयलाबास के व्यापारी सूरन ने कहा कि रविवार को मणिपुर बाजार है। वहां से सामान ले जाना है। इसके लिए वह भंसार की जानकारी करने आए थे। इसी तरह धर्मराज कसौधन भी कस्टम कार्यालय पहुंचे थे। बदले माहौल से व्यापारियों के साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
जरवा के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने कहा कि किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। पुलिस और एसएसबी की टीम नागरिक कल्याण के लिए काम कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में ''''तरक्की का द्वार'''' अभियान की खासी चर्चा है। व्यापारी सैंग कुमार गुप्त ने कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद हम लोगों का मनोबल बढ़ा है। सीमा पर भी माहौल बदला है। सीएम से भंसार सेवा शुरू कराने की पहल की उम्मीद है। इसके बाद तुलसीपुर क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।