फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली कटौती से खफा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी बाजार में प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। बिजली कटौती, जर्जर तारों और बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज व्यापारी शनिवार को सड़क पर उतर आए। मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग और जेई मुनींद्र कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। जेई के निलंबन की मांग भी व्यापारियों ने की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत की सप्लाई लाइन को तुलसीपुर 132 केवी लाइन से जोड़ा जाए। अभी नगर को सिर्फ पांच घंटे ही बिजली मिलती है, जबकि अन्य नगर पंचायत को 21 घंटे सप्लाई मिल रही है। उन्होंने नगर में स्थायी लाइनमैन की तैनाती, जर्जर तारों को बदलने और स्टेशन मोड़ के पुराने तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग भी उठाई। संविदा लाइनमैन आशीष पांडेय और अनिल वर्मा को हटाकर नए लाइनमैन की तैनाती की मांग की गई।
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता विश्वास कुमार पहुंचे प्रदर्शन के दौरान पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम अहमद, महामंत्री बैजनाथ जायसवाल, कोषाध्यक्ष सरदार अवतार सिंह, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटवा, दीपक जायसवाल, मदनलाल जायसवाल, संजय द्विवेदी, रवि पांडेय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें