तरबगंज (गोंडा)। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत तरबगंज की ग्राम पंचायत पिपरी रोहुआ व विशुनपुर में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15 किस्त पा चुके पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें पिपरी गांव के धनुषधारी, त्रिपुरारी, राम केवल, सत्य प्रकाश व गिरिजा दत्त शामिल रहे। वहीं मुख्यमंत्री आवास की लाभार्थी मालती देवी, प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी कैलाशा व रामावाती को सम्मानित किया गया। धरती कहे पुकार के कार्यक्रम के तहत कक्षा आठवीं की छात्रा सेजल पाठक व सातवीं की छात्रा निर्मल शुक्लस्ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ रवि कुमार गुप्ता, एडीओ एजी अनिल मौर्य, एडीओ कोऑपरेटिव शैलेंद्र तिवारी, एडीओ समाज कल्याण रामकरन मौजूद रहे।