फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: योजनाओं से जुड़कर सुधारें आर्थिक स्थिति

Mon, 04 Dec 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर/मुजेहना (गोंडा)। विकास खंड मुजेहना के ग्राम पंचायत लखनीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय मेई दूबे में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तत्वावधान में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने की। यह आयोजन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में होना था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लें। ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में समाज कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य, शिक्षा, बाल विकास विभाग सहित दर्जनों विभागों ने स्टॉल लगाया। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि इस गांव में 99 प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। सीडीओ ने राम बहादुर, छोटकऊ, अर्जुन प्रसाद, शिवकुमार, अनीश, नैंसी, मधु देवी तथा मिथिलेश को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।
उपनिदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर ने कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसानों को एक लाख 60 हजार रुपये का लोन बैंक से दिया जा रहा है। किसान जगदंबा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कर्ताराम, सालिकराम व रामनरेश को सम्मान निधि प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। डीपीआरओ लालजी दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, सीडीपीओ अभिषेक, पीडी चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




- 70 वर्षीय फूलपता पत्नी मुन्नू ने बताया कि उसे मृत दिखाकर उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है, जबकि वह अभी जिंदा है।
- जब्बार अली ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। बताया कि वह अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ टूटे मकान में रहते हैं।
- मनकापुर विकासखंड के ग्राम इटरौर निवासी सुखराम अपनी पत्नी सावित्री देवी के नाम से सीडीओ को प्रार्थना पत्र देने चौपाल में पहुंचे। बताया कि उसके पास आवास नहीं है। 13 नवंबर को अज्ञात कारण से आग लग जाने के कारण छप्पर जल गया था।

चौपाल में लगे कृषि विभाग के काउंटर पर ड्रोन देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। उसे उड़ते देखने के लिए लोग आतुर दिखे, लेकिन बारिश के चलते ड्रोन को नहीं उड़ाया जा सका। धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि इस ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व सागरिका का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें