फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये भरे बैग को ले उड़े उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौराहे के पास बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर आ रहे व्यक्ति का बैग बाइक पर सवार उच्चके अचानक ले उड़े। इस प्रकार की घटना को देखकर आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी जिकरी ने बताया कि वह शनिवार को बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर बजरंगबली चौराहे की ओर से तुलसीपुर आ रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक पर सवार दो लोगों ने उनके हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना को देखने वाले लोगों में भी दहशत व्याप्त हो गई। जिकरी ने तत्काल मामले की सूचना तुलसीपुर थाने की पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना वकील पांडेय ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर लुटेरों की पहचान कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें