फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: समय और ऊर्जा प्रबंधन की तकनीक बताई

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान को संबो​धित करते विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार को समय और ऊर्जा प्रबंधन तकनीक विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को जीवन सरल बनाते हुए सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

व्याख्यान की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने कहा कि समय और ऊर्जा प्रबंधन तकनीक को छात्राओं को दैनिक जीवन के प्रयोग में लाएं। इससे जीवन को सरल व सफल बनाने के लिए सही दिशा मिलेगी।
व्याख्यान का समापन पांच मिनट का ध्यान करके किया गया। गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंलता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मणिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मधुमिता सिंह व डॉ. ओम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें