फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राम समुझ अध्यक्ष व पंकज कुमार बने मंत्री

Fri, 13 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के बीआरसी पर नवनियुक्त पदा​धिकारियों को माला पहनाकर किया गया सम्मानित।
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित किया गया। इस दौरान हुए चुनाव में एकल नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। राम समुझ यादव को अध्यक्ष व पंकज कुमार पांडेय को मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विजय सिंह व पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य अतिथि अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में सभी पदों पर चुनाव के लिए एकल नामांकन हुआ। अनिल कुमार शुक्ल, नफीसा खातून व बृजेश कुमार को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह यादव, रमाशंकर पटेल व कल्पना कुमारी को संयुक्त मंत्री, शीरी खानम को कोषाध्यक्ष, रंजना दूबे को ऑडिटर और सुनीता श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने संघ के लिए बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें