फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना से श्रमिकों को लेकर आज आएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएम, एसपी व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लिंगम पिल्लई हैदराबाद तेलंगाना प्रवासी कामगार श्रमिकों स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह छह बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन भगवतीगंज पहुंचेगी। स्टेशन पर श्रमिकों के मेडिकल परीक्षण, जलपान व भोजन की व्यवस्था प्रशासन ने की है। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन बलरामपुर भगवतीगंज पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन के आगमन के संबंध में रेलवे सहित सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। रेलवे स्टेशन पर आने वाले श्रमिकों की गणना कराने के लिए 10 काउंटर बनाए गए हैं।
सभी काउंटरों पर अफसरों व कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ फोर्स का भी पर्याप्त इंतजाम किया जाए जिससे माहौल न बिगड़ने पाए। चिकित्सकीय टीमें प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी प्रवासियों को भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। प्रवासी श्रमिक ट्रेन से आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए 50 बसें लगाई गई हैं। इन्हीं बसों से इन सभी को क्वारंटीन सेंटरों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी राधारमण सिंह, अपर एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री व बीएसए डॉ. रामचंद्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वाणिज्य निरीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे आनंद मोहन चतुर्वेदी ने डीएम से बताया कि 15 मई को प्रात: छह बजे लिंगम पिल्लई तेलंगाना हैदराबाद से श्रमिकों की स्पेशल ट्रेन बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 14 मई को किन्हीं कारणों से कामगारों को लेकर आने वाली ट्रेन नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें