फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज चार केंद्रों पर 1824 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
 बलरामपुर ​स्थित एमपीपी इंटर काॅलेज। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चार केंद्रों पर रविवार को दो पालियों यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2025 कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे से है। परीक्षा को लेकर बहराइच-तुलसीपुर मार्ग पर बड़े वाहनों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही आसपास की फोटोकाॅपी की दुकानें शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

समिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा और सहायक वन संरक्षक परीक्षा 2025 जिले के चार केंद्रों पर रविवार को होगी। जिले के चारों केंद्रों पर 1824 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की हर गतिविधियों पर आयोग की नजर रहेगी। नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एमएलके पीजी कॉलेज में तीन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 480-480 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे।
एमएपी इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी केंद्रोंं पर सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को नोडल नामित किया है। एसपी विकास कुमार ने एएसपी विशाल पांडेय को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। चारों केंद्रोंं पर एसडीएम सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। सभी एसडीएम सीओ के साथ परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा सहायकों को भी तैनात कर दिया गया है। सभी को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। लोक सेवा आयोग की तरफ परीक्षा समन्वयक भी तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। केंद्रोंं पर पेयजल की व्यवस्था करा दी गई है। शौचालयाें को साफ-सुथरा करा दिया गया है। रेलवे व बस स्टेशनों से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने व लाने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक
यूपी पीसीएस परीक्षा 2025 को लेकर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रविवार की सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने बताया कि बहराइच से तुलसीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सेखुईकला के पास रोक दिया जाएगा। बहराइच से गोंडा व उतरौला जाने वाले वाहनों को फुलवरिया बाईपास से जाना पड़ेगा। तुलसीपुर की तरफ से उतरौला, गोंडा व बहराइच जाने वाले भारी वाहनों को मेवालाल चौकी के पास रोक दिया जाएगा। गोंडा से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को फुलवरिया बाईपास चौराहे पर रोका जाएगा। उतरौला व बहराइच जाने वालों को फुलवरिया बाईपास से गुजरना होगा। उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को चुंगीनाका नहरबालागंज पर रोक दिया जाएगा। गोंडा व बहराइच जाने वालों को फुलवरिया चौराहे से होकर गुजरना होगा।
50 रोडवेज बसों की रहेगी व्यवस्था
बलरामपुर जिले के पुरुष अभ्यर्थियों को जनपद सिद्धार्थनगर और महिला अभ्यर्थियों को जनपद श्रावस्ती में जगतजीत इंटर कॉलेज में परीक्षा देनी है। सिद्धार्थनगर के लिए 20 और श्रावस्ती के लिए 10 बसें चलाई जाएंगी। बलरामपुर जिले में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि सिद्धार्थनगर के लिए शनिवार की शाम से ही बसें चला दी गई हैं। बहराइच के लिए सुबह हर 10 मिनट पर रोडवेज बसों को चलाया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें