फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तिरंगा यात्राओं की धूम, देशभक्ति के रंग में रंगा हर व्यक्ति

Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-32-बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई तिरंगा यात्रा ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पेहर बाजार/जरवा/उतरौला/बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं, महिलाओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए। यात्राओं के माध्यम से लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन


पेहर बाजार में सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में राम अवध यादव इंटर कॉलेज रेंडवलिया से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से मार्च किया। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजक संतोष यादव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना जगाना है।

वहीं, गैसड़ी विकासखंड के राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालापुर के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के नेतृत्व में महिलाओं ने भी पैदल यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


उतरौला क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारे मिल्लत, छीतरपारा में बच्चों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद शरीफुल हसन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तुलसीपुर में विधायक कैलाशनाथ शुक्ल के नेतृत्व में कलश चौराहे से हरैया तिराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले के अन्य स्थानों पर भी लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें