फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीजों को स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

Fri, 07 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत शुक्रवार को सभी मंडलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 1200 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। साथ ही मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए गए।
विज्ञापन



भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से नगर के वीर विनय चौराहे पर चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने किया। डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने शिविर में आए 250 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर मुफ्त दवा दी। इस मौके पर शिविर के आयोजक एवं भाजयुमो के जिला महामंत्री अक्षय शुक्ला, नगर अध्यक्ष सौरभ तुलस्यान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।


उतरौला देहात मंडल के जनुका गांव में काली माता मंदिर पर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने किया। यहां पर डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. नसरुद्दीन, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, नेत्र चिकित्सक शैलेंद्र कुमार राव व फार्मासिस्ट सदाकांत तिवारी ने 400 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। गैसड़ी मंडल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रथमा ग्रामीण बैंक के पास किया गया। यहां पर 70 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन



महराजगंज तराई मंडल में शिविर का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल एवं भाजपा नेता डॉ. हुकुम सिंह ने किया। शिविर में 225 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डॉक्टरों ने मरीजों को बदलते मौसम में सजग रहने का सुझाव दिया। इसी तरह अन्य मंडलों में भी भाजयुमो की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें