फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अमर जवान ज्योति के साथ निकाली शोभायात्रा

Fri, 07 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नव संवत्सर (नववर्ष) के उपलक्ष्य में चल रहे 84 दिवसीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति क्रांतिकारी मंगल पांडेय के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर हुई। इस अवसर पर अमर जवान ज्योति के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महान क्रांतिकारी मंगल पांडेय के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन



मोहल्ला खलवा स्थित ओम भवन के बलिदान पार्क में शुक्रवार को अमर जवान ज्योति जलाकर रघुनाथ पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, सेवानिवृत्त कमिश्नर उत्सव आनंद मिश्रा, डॉ. एके सिंह, स्वामी आत्मानंद व संचित राम तिवारी ने शोभायात्रा को रवाना किया। ओम भवन से निकलकर शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए तुलसी पार्क पहुंची। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने देश के पहले क्रांतिकारी के प्रपौत्र का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान आर्यवीरों ने शौर्य प्रदर्शन भी किया।


तुलसी पार्क में आधुनिक अर्जुन के नाम से विख्यात पंडित नेम प्रकाश आर्य ने शब्दभेदी बाण, एक तीर से सात लक्ष्य भेदन, सात भागते हुए शत्रुओं पर एक साथ प्रहार तथा बिना देखे और सुने प्राणायाम शक्ति द्वारा लक्ष्य भेदन आदि धनुर्विद्या का प्रदर्शन किया। आर्यवीर दल के प्रचार मंत्री अशोक आर्य ने गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राम कृपाल शुक्ला, संजय शर्मा, सुरेश मिश्रा, संजय शुक्ला, अशोक मिश्रा, आद्या सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें