फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मायके से महिलाओं के रिकाॅर्ड ढूंढने में लग रहा समय

विज्ञापन
बलरामपुर के गौरा चौराहा में लोगों का फार्म जमा कराते बीएलओ ।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गौरा चौराहा/ पिपरहवा चौराहा। जनपद के ग्रामीण इलाकों में एसआईआर फाॅर्म तेजी से भरे जा रहे हैं। गौरा व पिपरहवा में विवाहित महिलाओं के मायके का रिकाॅर्ड ढूंढने में समय लग रहा है। फिलहाल बीएलओ कार्य पूरा करने में जुटे हैं। ज्यादातर जगह पचास फीसद से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। मतदाता बीएलओ की मदद से एसआईआर फाॅर्म भर रहे हैं।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक की ग्रामसभा नारायनपुर मझारी में बृहस्पतिवार को मतदाता अपना एसआईआर फॉर्म बीएलओ की मदद से भरते नजर आए। विवाहित महिलाओं की 2003 की जानकारी उपलब्ध होने में दिक्कत आ रही है। इन महिलाओं का उनके माता-पिता के नाम के साथ वोटर लिस्ट क्रमांक और वोटर आईडी नंबर भी भरा जाना है। बीएलओ वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने हर जगह की वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है, जिसमें पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकता है।
बीएलओ ने बताया कि इस गांव की बूथ संख्या 210 पर कुल 710 वोट हैं जिसमें से 447 का और बूथ संख्या 211 पर 718 के सापेक्ष 360 लोगों का एसआईआर हो चुका है। इस अवसर पर राम संवारे पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, राम देव, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, संगीता, राधा, रेखा ग्रामवासी मौजूद रहे। बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने एसआईआर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एसआईआर से वास्तविक मतदाताओं का प्रमाणीकरण होना है।
विज्ञापन


50 प्रतिशत फॉर्म का हो चुका सत्यापन

पिपरहवा चौराहा। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में बीएलओ निजामुद्दीन अंसारी ने प्रपत्र भरवाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। बीएलओ ने बताया कि कुल 666 प्रपत्र में से 340 प्रपत्र का सत्यापन करते हुए पूर्ण कर लिया गया है। शेष प्रपत्र जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे। ऑनलाइन कार्य में नेटवर्क की समस्या आ रही है। लोगों में जागरूकता की भी कमी है। ब्याहता महिलाओं के मायके से 2003 की जानकारी उपलब्ध होने में दिक्कत आ रही है। मतदाता रघुबर दयाल व रामगोपाल ने बताया कि परिवार में कुछ सदस्यों के प्रपत्र नहीं मिले हैं। कार्यक्रम में अय्यूब खान, सद्दाम, झगरू प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें