फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तिलकपुर मार्ग का 16.25 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Wed, 08 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कुआनों रेंज से बालपुर-तिलकपुर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। करीब 16.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन



बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती थी। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार आवागमन तक बाधित हो जाता था। ऐसे में मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासी रामलाल, इरशाद अली और शिवकुमार ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। खराब सड़क के कारण मरीजों, छात्रों और किसानों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार ने बताया कि कुआनों रेंज से बालपुर-तिलकपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें