फोटो-47-बलरामपुर के तुलसीपुर में उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी व अन्य।-स
बलरामपुर। उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम ने तुलसीपुर क्षेत्र में तीन खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राकेश चंद्र पांडेय और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अभय प्रताप सिंह ने दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच की। साथ ही पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान कराया।
जांच के दौरान पिपरहवा चौराहा स्थित शुक्ला खाद बीज भंडार से सिंगल सुपर फास्फेट रामबाण का नमूना लिया गया। वहीं, अहलाद डीह प्रेमनगर स्थित शमसुद्दीन फुटकर उर्वरक विक्रेता की दुकान से एनपीके का नमूना एकत्र किया गया।
पिपरहवा चौराहा स्थित कलहंस कृषि केंद्र पर 474 बोरी यूरिया, 350 बोरी एसएसपी पाउडर अंकुर ब्रांड और 39 बोरी एसएसपी पाउडर आईपीएल उपलब्ध मिला। यहां स्टॉक और वितरण रजिस्टर अद्यतन पाए गए। साथ ही स्टॉक व रेट बोर्ड भी प्रदर्शित मिले। प्रतिष्ठान से सिंगल सुपर फास्फेट का नमूना लिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर खाद की कमी नहीं मिली। सभी दुकानों पर उपलब्धता और बिक्री व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।