बलरामपुर। हरिहरगंज बाजार में गैस सिलिंडर को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। हरिहरगंज बाजार निवासी उर्मिला ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गैस सिलिंडर लेने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि कहासुनी के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ देर बाद उसके ससुर बोरीलाल मंदिर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र शिवा को भी पीट दिया गया।