बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोयलरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस परिवार के एक व्यक्ति की पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात आई रिपोर्ट में बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के कोयलरा गांव में महिला सहित एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार के एक व्यक्ति की पहले ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया है। कोयलरा गांव में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से लोग दहशत में है।
स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी है। गांव वालों को सतर्क रहने तथा कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया गया है। लोगों से मास्क का प्रयोग करने तथा हाथ सैनिटाइज करने की अपील की गई है। प्रशासन ने भी गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर संपर्क मार्गो को सील करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। एसीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 67 हो गए है। इनमें से 51 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 14 है।