बलरामपुर। दि कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर तीन-तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 24 जनवरी को बार संघ के 397 अधिवक्ता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे।
संघ की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरिराम पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दयाशंकर पांडेय, श्रवण कुमार श्रीवास्तव व राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी और महामंत्री पद के लिए दयाशंकर त्रिपाठी, उमाकांत पाठक व कमलेश्वर सिंह ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए यज्ञराम तिवारी और उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए आशुतोष तिवारी, प्रमोद जायसवाल, रूपेश कुमार व सतीश कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया है।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए शिवयोगी शुक्ल व प्रशांत ओझा, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवनसुत दास अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए संतोष कुमार पांडेय, सुनील कुमार पांडेय व नागेंद्र कुमार शुक्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
प्रत्याशी दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 24 जनवरी को अधिवक्ता सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बार संघ भवन में मतदान करेंगे। साढ़ेे तीन बजे से मतगणना होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।