बलरामपुर। अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार देर शाम नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला सिरसिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की साफ-सफाई तथा मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे व भूसे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल से ढंकने का निर्देश भी दिया।
कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर अपर खाद्य आयुक्त ने मवेशियों की संख्या के हिसाब से भूसा व चारा उपलब्ध कराने का निर्देश संचालक को दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी सिंह को निर्देश दिया कि मवेशियों की सेहत की नियमित रूप से जांच कराएं। मवेशियों के इलाज में लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने सभी मवेशियों की टैगिंग कराने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर नगर पालिका के प्रभारी ईओ हर्षित कुमार मिश्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।