फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एमएलके महाविद्यालय के तीन एनसीसी कैडेट हुए सम्मानित

Thu, 08 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एनसीसी बटालियन में कैडेट को सम्मानित करते सूबेदार।
विज्ञापन
बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन से एनसीसी सी सार्टिफिकेट का प्रशिक्षण ले रहे तीन कैडेट सम्मानित हुए हैं। इसमें से दो कैडेट को सीडब्ल्यूएस की छात्रवृत्ति मिली है। जबकि एक कैडेट को जिले की एनसीसी बटालियन का सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया है। ये तीनों कैडेट एमएलके महाविद्यालय के छात्र हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफि्टनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि एनसीसी सी सार्टिफिकेट का प्रशिक्षण ले रही महाविद्यालय की छात्रा गंगोत्री यादव व छात्र अनुराग पाठक को चीफ मिनिस्टर वेलफेयर स्कीम (सीडब्ल्यूएस|) छात्रवृत्ति के लिए चुना गया था। दोनों कैडेटों को इस छात्रवृति के तहत छह-छह हजार रुपये का चेक मिला है। साथ ही महाविद्यालय की छात्रा व एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही अंडर ऑफिसर दीपिका सिंह को वर्ष 2022-23 में 51वीं यूपी बीएन एनसीसी बटालियन का बेस्ट कैडेट चुना गया है। इसके लिए दीपिका को 4500 रुपये का पुरस्कार मिला है। बटालियन के सुबेदार खड़क बहादुर थापा ने तीनों कैडेट को चेक प्रदान किया। प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षकों ने एनसीसी के तीनों कैडेड को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें